BIHAR: आखिर क्या करते हैं बिहार की राजनीति के सबसे रसूखदार परिवार के दामाद

Date:

लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती की शादी 1999 में शैलेश कुमार से हुई थी. आपको बता दें कि शैलेश पेशे से इंजीनियर हैं. वे उस समय इंफोसिस में काम करते थे. शैलेश ने बड़ौदा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.

Feature Story: लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती की शादी 1999 में शैलेश कुमार से हुई थी. आपको बता दें कि शैलेश पेशे से इंजीनियर हैं. वे उस समय इंफोसिस में काम करते थे. शैलेश ने बड़ौदा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. शैलेश ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ICICI बैंक और फिर इंफोसिस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में काम किया. शैलेश ने मीसा भारती के साथ शादी के बाद नौकरी छोड़ दी थी. शैलेश कुमार पटना के बिहटा के रहने वाले हैं. उनके पिता रामबाबू पथिक एक बैंक कर्मी थे जो अब नौकरी से रिटायर्ड हो चुके हैं.

शैलेश कुमार ने पार्टी के चुनावी कैंपेन में भी काम किया है. खबरें थीं कि उन्हें विधानपरिषद भेजा जाएगा और वे लालू परिवार से राजनिति में आने वाले छठवें सदस्य होते, फिलहाल वे अपना खुद का व्यवसाय संभालते हैं.

समरेश सिंह से रोहिणी आचार्य की शादी 24 मई, 2002 को हुई थी, जो बिहार की एक चर्चित शादी थी. उस समय बिहार में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की सरकार थी. राबड़ी के दोनों भाइयों (साधु और सुभाष यादव) ने शादी के दौरान मेहमाननवाजी के लिए पटना में कई शोरूमों से गाड़ी और अन्य सामान बिना पैसा दिए गुंडई करते हुए उठा लिए थे.

समरेश सिंह एक प्रसिद्ध इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. 2002 में शादी के बाद से वे सिंगापुर में बस गए हैं. उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और वर्तमान में सिंगापुर की ‘एवरकोर’ में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और मर्जर एंड एक्विजिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं. समरेश सिंह, पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर-रैंक अधिकारी राव रणविजय सिंह के बेटे हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री और प्रतिष्ठित INSEAD बिजनेस स्कूल से एमबीए की पढ़ाई की है. उन्होंने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में वरिष्ठ पदों पर काम किया है और विलय तथा अधिग्रहण (M&A) विशेषज्ञ भी माने जाते हैं.

लालू प्रसाद यादव की तीसरी बेटी चंदा कानून की पढ़ाई कर चुकी हैं. चंदा यादव की शादी 2006 में विक्रम सिंह से हुई जो पेशे से पायलट हैं. विक्रम लंबे समय तक इंडियन एयरलाइंस/एयर इंडिया से जुड़े रहे. लालू परिवार में चंदा यादव और विक्रम सिंह राजनीतिक हलकों में सबसे कम चर्चा में रहने वाला जोड़ा है.

लालू प्रसाद यादव की चौथी बेटी रागिनी यादव हैं. रागिनी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन उसे पूरा नहीं कर सकीं. रागिनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. उनकी शादी राहुल यादव ही हुई, जिन्होंने स्विट्जरलैंड से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. वे एक व्यवसायी हैं. उनके पिता जितेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के बड़े नेता रहे हैं. राहुल खुद भी राजनीति में सक्रिय हैं और समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं.

लालू प्रसाद यादव की 5वीं बेटी हेमा यादव ने बीआईटी (BIT) मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वे परिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देती हैं. उनकी शादी विनीत यादव से हुई है, जिनकी पढ़ाई दिल्ली और बेंगलुरु से हुई है. विनीत दिल्ली के एक बड़े व्यवसायी हैं. वे रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय हैं. उनका परिवार भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में रसूख रखता है.

अनुष्का ‘धन्नू’ राव. अनुष्का पेशेवर तौर पर इंटीरियर डिजाइनर हैं, जो लालू प्रसाद यादव की छठी बेटी हैं. अनुष्का राव की शादी चिरंजीव राव से हुई है, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. चिरंजीव राव पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं. वे हरियाणा की रेवाड़ी सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं. वे हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं. उनके पिता कैप्टन अजय सिंह यादव हरियाणा सरकार में मंत्री रहे हैं.

तेज प्रताप सिंह यादव राजलक्ष्मी यादव के पति और लालू यादव के सबसे छोटे दामाद हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून और दिल्ली से की. इसके बाद इन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री ली. ये मुलायम सिंह यादव के पोते हैं और नेता हैं. ये उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में गिने जाते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंतिम सफर पर अजित पवार, गूंज रहे ‘अमर रहे’ के नारे; प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला

अजीत पवार के अचानक निधन से महाराष्ट्र में राजनीतिक शून्य उत्पन्न हो गया है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का भविष्य अनिश्चितता में डूब गया है। उनके जनसमर्थन और संगठनात्मक नियंत्रण का उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में एनसीपी विखंडन, पुनर्गठन और सुलह के चौराहे पर खड़ी है।

गणतंत्र दिवस विशेष: 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में केवल 19 महिलाएं, क्या लैंगिक असमानता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है?

भारतीय महिलाएं खेल, कला, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखे हुए हैं, इसके बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर मान्यताएं अभी भी पुरुषों के वर्चस्व वाली बनी हुई हैं, इस वर्ष पुरस्कार पाने वाले पुरुषों की संख्या सात में से केवल एक ही महिला है।

Jammu & Kashmir Snowfall: श्रीनगर में भारी बर्फबारी! विजिबिलिटी कम होने से कई उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

हवाई अड्डा प्रशासन ने बताया कि रनवे से बर्फ हटाने का काम जारी है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इसमें बाधा आ रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइंस से उड़ान की स्थिति (Flight Status) की जांच जरूर कर लें।